स्टैमिना बढ़ाने के तरीके इन हिंदी


आज आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने शरीर की सहनशीलता (staimina) बढा सकते हैं।.
यह भी जानिए की क्या खाना खाये और कौन से exercise करे | शरीर की ऊर्जा व शक्ति को हीं स्टेमिना कहते है। किसी भी काम को करने के लिए आपके अंदर “स्टेमिना” यानि की energy (ताकत) का होना बहुत जरुरी है। कई बार आप खुद ये महसूस करते होंगे की आप कोई भी काम करते करते बहुत जल्द थक जाते है और ये तब होता है जब आपके अंदर स्टेमिना की कमी होती है। जब तक आपके अंदर स्टेमिना नहीं होगी तब तक आप कोई भी काम सही तरीके से पूरा नहीं कर पाएंगे ।
हमारे शरीर में स्टेमिना की कमी तब होती है जब हमारा खान पान अच्छा नहीं होता है। हम काम के चक्कर में अक्सर समय पर खाना नहीं खाते है जो की हमे अंदर से कमजोर बना देता है। लेकिन क्या अपने कभी भी ये सोचा है की काम करने के लिए शरीर में ताकत भी होनी चाहिए । आज इस article में हम आपको स्टेमिना बढ़ाने के कुछ उपाय बताएँगे । अपने अंदर की स्टेमिना को आप दो तरह से बढ़ा सकते है एक अच्छे खान पान से और दूसरा व्यायाम कर के । तो चलिए जानते है स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या खाएं और कौन सा व्यायाम करे ।
What We Eat To Improve Our Body's stamina. / क्या खाने से शरीर मे ताकत आएगी।
Oats – Oats में बहुत energy होता है इसलिए अपने स्टेमिना को बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह breakfast में Oats को दूध के साथ खाएं। Oats के अलावा आप दलिया का भी खा सहते है स्टेमिना बढ़ाने में ये oats से भी ज्यादा फायदेमंद होता हैं
अंकुरित दालें – अंकुरित दालें जिसे स्‍प्राउट भी कहते है इसका सेवन करने से भी शरीर का स्टेमिना बढ़ता है। मूंग, चना आदि इन सब को अंकुरित कर के रोज सुबह खाने से शरीर को ताकत मिलती है।
पालक का सूप health के लिए बहुत हीं beneficial होता है । ये शरीर में energy तो लाता हीं है शरीर में हुए calcium की कमी को भी पूरा करता है । इसलिए शरीर की स्टेमिना को बढ़ाने के लिए रोज पालक का juice पीयें।

केला
केला को दूध में मैश कर खाया जाए तो आप खुद को बहुत ताकतवर feel करेंगे, पर हाँ इसके लिए आपको regular exercise करना होगा  ।
 जैसा की हम सभी जानते है की केले में Calories और Potassium की अच्छी मात्रा पाई जाती है |यह हमारे शरीर को ताकत प्रदान करता है । daily यदि एक  केले को दूध में मेश करके खाया जाए तो आप बहोत ताकतवर महसूस करेंगे।

मुनक्‍का
यह काफी उपयोगी है, dry fruits यानि की सूखे मेवे (काजू, बादाम आदि) के सेवन से शरीर में अंदरूनी ताकत आती है । regular इसके सेवन करने से body का Immunity system बढ़ता है जिससे कई तरह के diseases बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती हैं।



पानी

पानी भी सेहत के लिए बहुत हीं फायदेमंद होता है। पानी डीहाईड्रेशन और थकान होने से बचाता है इसलिए रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए।

Exercise to improve your stamina / व्यायाम जिनसे शरीर का स्टैमिना बढ़े।

स्टेमिना बढ़ाने के लिए खाना के साथ साथ व्यायाम करना भी जरुरी है। अगर देखा जाये तो स्टैमिना बढ़ने के लिए running best है, पर इसके अलावे और कई तरह के exercise हैं जिसे करके आप अपना आंतरिक बल बढ़ा सकते हैं | व्याम से शरीर में energy आता है इसलिए अपने रोजाना के routine में व्यायाम को भी शामिल कर लें। निचे कुछ ऐसे exercise बताये गए है जिसे कर के आप अपनी स्टेमिना को बढ़ा सकते है।

Hybrid exercise – इस exercise में पावर लिफ्टिंग और shoulder press जैसे exercise शामिल हैं। इन सभी exercise को कर के आप अपने स्टेमिना को बढ़ा सकते है । इसलिए यदि आपको भी अपना स्टेमिना बढ़ाना है तो आप हर रोज सुबह इस व्यायाम को करे । जब भी इन exercise को करे तो इसे धीरे धीरे बढ़ाये ताकि आपको body की overall power improve हो सके | इसके अलावे आप gym जा कर
भी कर सकते है जिससे आपकी 4 से 6 months में पूरी body की power increase होगी |



Weight Lifting – इस exercise से भी आप अपना स्टेमिना बढ़ा सकते है। वेट लिफ्टिंग करने से आपकी बॉडी और मसल्स दोनों हीं अच्छे रहते है और ये ओकी स्टेमिना को दोगुनी कर देता है। अगर आपके पास dumbbell है तो दोनों हाथों में लें, एक जगह chair पर बैठ जाये और इसे कंधे के ऊपर उठाये और 2-3 second के लिए hold कर और फिर इसे निचे ले आये | इस exercise को Dumbbell shoulder press कहते है।



स्टेमिना को बढ़ाने के लिए आप हृदय से जूडे व्यायाम भी कर सकते है जैसे की
Jumping, Running इत्यादि । पर ध्यान रहे की एकाएक ज्यादा नहीं दौड़े, नहीं तो मोच का चोट लग सकती है, कोई भी exercise को धीरे धीरे स्पीड बढ़ाये | ऐसा करने से आपका हृदय सही मात्रा में खून का प्रवाह करेगा।



साइक्लिंग करे – यदि आपको साइकिल चलानी आती है तो आप रोजाना सुबह शाम cycling करे । अपने स्टेमिना को बढ़ाने का ये भी एक अच्छा तरीका होता है ।  अगर आपके घर पर Exercise cycle है तब तो आप इसे कभी भी चला सकते है | शुरु में 3 से 5 minute तक morning और evening में cycling करे  और 02 months के अन्दर इसे 5 से 10 minute तक बढ़ाये, ताकि आपके शरीर में स्टैमिना आ सके |
आशा करता हूँ की दी गयी जानकारी आंतरिक बल को बढ़ने में आपकी मदद करेगी | अगर आपके पास भी कोई सुझाव है तो यहाँ पर मेरे साथ साँझा करे |


Comments

  1. Thanks for sharing very useful post. Very nice tips. Natural stamina booster is very safe and effective.It has no ill health effect. For more info visit http://www.extreamx.com/

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

How to Wake up Early in the Morning | सुबह जल्दी कैसे उठें???

How to Organize Your Day? | आपका दिन कैसे संगठित करे?

seedr the powerful torrent downloader