How to Organize Your Day? | आपका दिन कैसे संगठित करे?
Congratulations! आपने सफलता की तरफ सबसे पहला और महत्वपूर्ण स्टेप पहले ही ले लिया है । कैसे? अच्छा, तो आपने अपना दिन कैसे आयोजित किया जाए (How to Organize Your Day) उसकी चाह की और तलाश करते हुए इस ब्लॉग पर आ पहुंचे, अपने समय को नियमित रूप से कैसे संगठित करने की चाह भी एक सबसे पहला और जरूरी कदम है ।
कोई भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए एक नियमित टाइम-टेबल अत्यंत जरूरी होता है । इसलिए आज हम यहाँ एक ऐसा लेख शेयर कर रहे है जो आपके जीवन के लक्ष्य (Goal) को ध्यान में रख कर लिखा गया है । इस लेख में हमने सरल और आवश्यक सुझाव दिए है जो यदि आप अपने जीवन में लागू करते है तो आप हर दिन सफलता (Success) की और तेजी से अग्रसर होने लगो गे ।
इस लेख में हमने 3 महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से लिखा है:
- रोजमर्रा की आवश्यक आदतें को संगठित करना ।
- गोल को पाने के लिये महत्वपूर्ण स्टेप उठाना ।
- उत्पादक बनने की तकनीक ।
उसके साथ हमने कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण Tips भी साझा की है, जो आपके दिन को आयोजित करने और ज्यादा काम करने में बहुत ही उपयोगी साबित होगी ।
आपका समय अनमोल है, इसलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए हम आगे बढ़ते है ।
हमारे पास एक दिन में 24 घंटे होते है और उन 24 घंटे में अनेक काम होते है । उन सभी कार्य में से यदि हम बेतुके कार्य को हमारे टाइम-टेबल में से निकाल दे और उत्पादक कार्य का पालन करे तो हम उचित रूप से समय का उपयोग कर सकते है । यही नहीं, हम हमारे लक्ष्य (Goal) की और तेजी से बढ़ सकते है ।
हम कई बार आलस (Laziness) का शिकार हो जाते है और महत्वपूर्ण काम को टालमटोल करने लगते है । यदि इस आलस को हम निकाल दे तो हमारे पास काफी समय बच सकता है जिसको हम उत्पादक काम करने में लगा सकते है, लेकिन यह सवाल फिर उठता है की कैसे जरूरी और बेतुके कार्य में अंतर पहचाने और फिर कैसे एक नया टाइम-टेबल बनाये जिससे हम हमारे लक्ष्य (Goal) पर पहुंच सके । इस पर भी हम इस लेख में चर्चा करेंगे ।
तो चलो बिना किसी देर के, सफलता (Success) की ओर आगे बढे!
Organizing Everyday Important Activities (रोजमर्रा की आवश्यक आदतें को संगठित करना)
हमारे 10-12 घंटे सोने में, नहाने में, भोजन करने में और आदि कार्य में बीत जाते है तो बाकी बचते है 12-14 घंटे जिसको हम पूर्ण रूप से इस्तेमाल कर सकते है । उसमें आपके जरूरी कार्य भी करने होते है । यदि आप हाउसवाइफ हो तो खाना बनाने में, विद्यार्थी हो तो स्कूल ओर ट्यूशन में या कर्मचारी अथवा व्यापारी हो तो भी आपके काम में समय चला जाता होगा ।
उसको ध्यान में रख के, हमने इस आर्टिकल को दो विभाग में बांटा है । एक जो आपके रोजमर्रा के जीवन की आवश्यकता है और दूसरी जो आपको प्रगतिशील होने के लिए सहायता कर सकता है ।
1. Sleep for A Good Amount of Time (नियमित समय से नींद ले)
आप कोई भी कार्य आसानी से कर पाओगे जब आप नींद नियमित समय से लेते हो । 6-8 घंटे की नींद काफी होती है, उचित समय से कम या उससे ज्यादा नींद लेने से आपके शरीर को हानि पहुंच सकती है ।
अच्छी नींद के कई फायदे होते है । वह आपके दिमाग को चुस्त और दुरुस्त रखता है और कार्य करने की गति को बढ़ा सकते है ।
2. Take Out Time for Exercising (व्यायाम के लिए समय निकालें)
“HEALTH IS WEALTH” यानी नेक तंदुरुस्ती ही धन है । व्यायाम करने से आप तंदुरुस्त रहोगे, जिससे आपके जिस्मानी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम को दे । चाहे आप टहल ने जाए, योग करे, जिम करे, या ऐरोबिक्स भी कर सकते है, लेकिन व्यायाम को नियमित रूप से जरूर करते रहे ।
3. Take Out Time for Entertainment (मनोरंजन के लिए समय निकालें)
हमें पता है की चाहे आप विद्यार्थी हो, कर्मचारी हो या हो कोई मालिक, सभी को अनेक कार्य होते है । इन सब में थकान होना सामान्य है तो आपके दिन में कोई मनोरंजक अथवा थकान और तनाव को दूर करने वाली कार्यकलाप भी डाले । जैसे टीवी देखना या परिवार या दोस्तों से बातें करना आदि चीजों के लिए समय निकालें, इस तरह आप तनाव से दूर रह सकेंगे ।
20-40 मिनट का समय मनोरंजन के लिए उचित है, अधिक से अधिक 1 घंटे मनोरंजन को दे ।
ध्यान रखे: मनोरंजक कार्यकलाप को अधिक समय देना भी उचित नहीं होगा, वह आपके बहुमूल्य समय की बर्बादी होगी ।
इस तरह से आपका कुल मिलकर 8-10 घंटे यहाँ पे चले जाते है और अन्य कई काम में भी । बाकी के समय को आपके प्रगति के लिए कैसे इस्तेमाल करे, यह आगे समझते है ।
To Achieve a Goal (गोल को पाने के लिये)

आप चाहे एक छात्र हो या व्यापारी, आपका कोई टारगेट होगा, उस टारगेट को पूरा करने के लिए आपको यह योजना का पालन करना होगा ।
1. Decide Your Mission (अपना लक्ष्य तय करे)
आपका मिशन मतलब आपका लॉन्ग-टर्म गोल क्या है? अपने लक्ष्य (Goal) को तय करे । जैसे, किसी का लक्ष्य बड़ा व्यापार खड़ा करना होता है या एक्टर बनना, डांसर बनना और इत्यादि लक्ष्य हो सकते है, जो भी आपका लक्ष्य है उसको निश्चित कीजिये ।
यदि आप अपने लॉन्ग टर्म गोल अथवा लक्ष्य को तय नहीं कर पा रहे तो परेशानी की कोई बात नहीं । थोड़ा समय ले और अपने आप को पूछे के आप को क्या करना पसंद है और आपकी रूचि किस व्यवसाय में है? चाहे कितने भी ऊंचे आपके सपने (Dreams) हो, वह पूरे हो सकते है इतना हरदम याद रखे मेरे दोस्त! 
2. Make Short Term Goals to Achieve Your Target (छोटे-छोटे गोल्स बनाये उस बड़े टारगेट को हासिल करने के लिए)
जब आपने अपना जीवन का लक्ष्य (Goal) तय कर लिया है, तो फिर उसको हासिल करने के लिए आपको उसकी तरफ कदम बढ़ाने होंगे, हर दिन जैसे सीढियाँ चढ़ने की तरह होगा । अपने मिशन को ध्यान में रख के आप, एक लिस्ट ऐसे कार्य की बनाये जो आपको अपने मिशन तक पहुंचाएंगी । इससे आप “शॉर्ट टर्म प्लान” भी कह सकते हो ।
जैसे व्यापार खड़ा करने के लिए, सर्वप्रथम हमें विचार और योजना की जरूरत होगी या फिर कोई विद्यार्थी को डॉक्टर बनना है तो उसे डॉक्टरी की पढ़ाई करनी होगी और परीक्षा में मेहनत कर अच्छे अंक से पास होना होगा ।
उदाहरण के लिए, निम्नलिखित लिस्ट का निरीक्षण करे ।
मिशन: किताब (Book) लिखना
शॉर्ट टर्म प्लान:
शॉर्ट टर्म प्लान:
- शैली की जांच करना
- नोट्स बनाना
- पात्र का निर्माण करना
- रुपरेखा तैयार करना
- अध्याय को लिखना
वैसे ही आप अपने व्यवसाय को समझे और फिर छोटे – छोटे कार्य की लिस्ट बनाये । इसे हम To-do list भी कह सकते है, यह To-do list कैसे बनाए इस पर हम बहुत जल्द विस्तार से एक लेख लिखेंगे ।
अब आगे जानते है की कैसे हम प्रोडक्टिव बने और अपने समय का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करे ।
Technique to Be Productive (उत्पादक बनने की तकनीक)

1. 90 Minute Rule (9० मिनट रूल)
यह रूल आपको निश्चित रूप से हर दिन बेहतर बनाने में सहायता करेगा ।
90 मिनट रूल का अर्थ क्या है?
आपके सबसे जरूरी काम को हर दिन 90 मिनट दे । यदि आप नौकरी करते है अथवा कोई व्यापार चलाते है, तो उस समय को काटकर बाकी का जो समय बचता है उसमें आप अपनी रूचि का काम कीजिये ।
आपके सबसे जरूरी काम को हर दिन 90 मिनट दे । यदि आप नौकरी करते है अथवा कोई व्यापार चलाते है, तो उस समय को काटकर बाकी का जो समय बचता है उसमें आप अपनी रूचि का काम कीजिये ।
जैसे कोई लेखक अपना 90 मिनट्स लिखने में समर्पित हो जाएगा या कोई खिलाड़ी अपने खेल की प्रैक्टिस करेगा वैसे ही आप हर दिन 90 मिनट्स अपने कार्य को दे ।
इस समय में आप अपने शॉर्ट टर्म गोल का कार्य पूरा कर सकते है । जो शॉर्ट टर्म लिस्ट आपने पहले बनाई थी वो आपको मार्गदर्शन देगी की आपको उस 1 घंटे और 30 मिनट में क्या करना चाहिए ।
यदि आप यह 90 मिनट रूल का हर दिन पालन करते है तो आप एक हफ्ते में 10.5 घंटे अपने लक्ष्य को देते हो और एक महीने में आप करीब 325 घंटे दे सकते है । आपके मन में निष्ठा हो तो, कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है, काम के प्रति समर्पण और जुनून चाहिए होता है ।
2. Move Towards Success (हर दिन सफलता की और बढे)
एक मास्टर भी पहले नौसिखिया ही होता है, यानी कोई भी नौसिखिया एक मास्टर तब बना सकता है जब उसने नित्य रूप से अपने लक्ष्य (Goal) की और बढ़ता जाए ।
दिन प्रतिदिन, कुछ सीखते रहे, चाहे कोई नई कला हो या अपनी पुरानी रुचि को सुधारना इससे हमारा ज्ञान बढ़ता है और सोचने की शक्ति भी बढ़ती है । यदि आपका गिटार कही कोने में आपने रख दिया है, तो उठाइये और बजाएँ अपनी पसंद की धुन । बिजनेस शुरू करना है? तो क्यों न विचार-विमर्श कर आपके बिजनेस की शुरुआत आखिरकार करे!
तो वैसे ही आप हर दिन अपने अनुरूप व्यवसाय में कुछ नया सीखते रहे और अपने ज्ञान को बढ़ाते रहे, इससे आप निश्चित ही प्रगति कर सकेंगे ।
निष्कर्ष
यदि पूर्ण रूप से अपने समय को इस्तेमाल करना चाहते हो तो नीचे दिए गए सुझाव को याद रखे:
- Daily Refining Your Skill.
रोजाना अपनी कला अथवा युक्ति को सुधार ते रहे । - Take a Good Night Sleep.
नियमित समय से नींद ले । - Exercise is Must.
व्यायाम करना अत्यंत जरूरी है । - Take Out Time for Entertainment to Avoid Stress.
तनाव से दूर रहने के लिए एंटरटेनमेंट यानी मनोरंजन के लिए भी समय निकाले । - Follow 90 Minute Rule On Daily Basis to Achieve Your Long Term Mission.
अपने मिशन को हासिल करने के लिए हर दिन 90 मिनट का रूल का पालन जरूर करे ।
Importance of Organizing Your Day (अपने दिन को संगठित करने का महत्व)
हम हमारे दिन को संगठित करने का महत्व गौर से समझते है । जैसे रसोई की प्रक्रिया होती है, वैसे ही कोई भी कार्य को सफल बनाने के लिए निश्चित प्रक्रिया की जरूरत होती है । अपने दिन को संगठित करके आप अपने समय का पूर्ण रूप से इस्तेमाल कर सकते है, अपने दिन को संगठित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स (Some Important Tips to Organize Your Day) ।
- कृपा करके ज्यादा काम करने के लिए, अपनी नींद या स्वस्थ से न खेले ।
- मनोरंजन को अधिक समय न दे, वह समय की बर्बादी होगी ।
- अपने टारगेट के संबंधित कार्य को प्राथमिकता दे ।
- यदि किसी कारण से आपके टाइम-टेबल में बाधा आ जाती है तो सुनिश्चित करे की लंबा अंतराल न आये और फिर से अपने लक्ष्य के लिए रूचि से काम की फिर से शुरुआत जारी करे ।
- व्याकुलता को हटाये । सोशियल साइट्स जैसे फेसबुक (Facebook), यूट्यूब (YouTube), ट्विटर (Twitter), इंस्टाग्राम (Instagram), हाईक (Hike) इत्यादि पे ज्यादा समय न बिताये ।
- कोई कार्य को पूरा करने के लिए, मित्र या सहयोगी की सहायता ले सकते है ।
- अपने टाइम-टेबल का दृढ़ता से पालन करे ।
- और अपने आप पर संपूर्ण विश्वास रखे, आप अपने काम में जरूर सफल (Successful) बन सकते हो ।
Comments
Post a Comment